अंतर राष्ट्रीय पहलवानों का विरोध झेल रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के विवादित अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की शरण में पहुंचे। उन्होंने महाकाल के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। पढ़िये रिपोर्ट।
लोकसभा सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। सिंह का मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दुप्पटा, स्मृतिचिन्ह व प्रसाद भेंटकर सम्मान किया गया। गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली में कई महीनों से अंतर राष्ट्रीय पहलवानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और अदालत में भी उनके खिलाफ पहलवान गए हैं मगर अभी तक बृजभूषण शरण सिंह अपने पद पर कायम हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस की राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेघालय भारत का गौरव है। यह राज्य पर्वतमाला - 21/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अप्रतिम नायक रास बिहारी बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री रास बिहारी बोस ने गदर आंदोलन, - 21/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के अमर सपूत शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश की आजादी के लिए हेमू कालाणी के साहस, - 21/01/2026
Leave a Reply