-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
इसरो ने 104 सैटेलाइट लॉन्च कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो ने एक साथ एक सौ चार उपग्रह प्रक्षेपित कर इतिहास रचा है। ISRO ने एकसाथ 104 सैटेलाइट लॉन्च कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, रूस-US को पीछे छोड़ा दिया।श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सवेरे नौ बजकर 28 मिनट पर पी एस एल वी – सी 37 से ये सभी उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किए गए और पांच सौ पांच किलोमीटर ऊपर सूर्य समकालिक कक्षा
में स्थापित कर दिये गए। प्रक्षेपण के ठीक 17 मिनट बाद कार्टो सैट दो प्रक्षेपणयान से अलग हो गया, एक मिनट बाद इसरो के दो नैनो उपग्रह और कुछ देर बाद अन्य देशों के एक सौ एक नैनो उपग्रह भी कक्षा में स्थापित कर दिये गए।
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) एक साथ सबसे ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसरो ने आज एकसाथ 104 सैटेलाइट लॉन्च किए। अभी तक किसी भी देश ने एक साथ इतने सैटेलाइट लॉन्च नहीं किए हैं सबसे ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड फिलहाल रूस के नाम था उसने 2014 में एक बार में 37 सैटेलाइट लॉन्च किए थे।
PSLV का 39th मिशन …
– इसरो इन सैटेलाइट्स को आज सुबह 9:28 बजे PSLV-C37 से लॉन्च किया गया
– मंगलवार सुबह 5:28 बजे इसका 28 घंटे का काउंटडाउन शुरू हुआ था
– यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के फर्स्ट लॉन्च पैड से हुई
– मिशन में भारत के 3, अमेरिका की प्राइवेट फर्म्स के 96 सैटेलाइट्स हैं
– इनके अलावा, 1-1 सैटेलाइट इजरायल, कजाकिस्तान, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड और यूएई का है
आखिरी 9 मिनट सबसे अहम
– PSLV-C37 को सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचाने में करीब 29 मिनट लगेंगे इनमें आखिरी के 9 मिनट सबसे अहम हैं।




Leave a Reply