-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भारत ने विश्व सीमा शुल्क संगठन के एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख का कार्यभार संभाला
भारत ने आज विश्व सीमा शुल्क संगठन-डब्ल्यूसीओ में उपाध्यक्ष के रूप में एशिया प्रशांत क्षेत्रके प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया है। दो वर्ष के लिए संगठन प्रमुख का कार्यकाल संभालनेके अवसर पर आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वित्त राज्य मंत्री शिवप्रसाद शुक्ला मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र की जिम्मेदारीसंभालना भारत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भारत में विश्वास जताने के लिए डब्ल्यूसीओ का आभार व्यक्त किया। श्री शुक्लाने विश्वास दिलाया कि भारत, संगठन में बहुत जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभाएगा। इस अवसर पर डब्ल्यू सी ओ के महासचिवकुनियो मिकरिया ने कहा कि उपाध्यक्ष की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंनेउपाध्यक्ष के रूप में की गयी पहलों के लिए भारत का आभार व्यक्त किया। दिन भर चलनेवाले इस कार्यक्रम में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 33 देशों के प्रतिनिधि और भारत मेंविभिन्न बंदरगाहों के सीमा शुल्क अधिकारी भाग ले रहे हैं। डब्ल्यूसीओ पूरे विश्वके 182 सीमा शुल्क से संबंधित प्रशासन का प्रतिनिधित्व करता है जिनके दायरे में विश्व का लगभग 98 प्रतिशत व्यापार आता है।




Leave a Reply