-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा सांसद प्रज्ञा ने कहा राहुल को करंट लगाकर, बेल्ट से पिटाई कर पूछताछ हो
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह के बोल एकबार फिर बिगड़े हैं। उन्होंने इस बार कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करंट लगाकर और बेल्ट से पिटाई कर पूछताछ की जाए। वे तमाम राज खोल देंगे।
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल के वार्ड 56 के पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें जितना प्रताड़ित किया गया था उसका अंश मात्र भी राहुल गांधी के साथ हो तो वे राज खोल देंगे। उनके साथ बेल्ट से पिटाई करते हुए पूछताछ हो, करंट लगाकर पूछा जाए और दो-चार बार उन्हें पटका जाए तो वे यहां से लेकर इटली तक के तमाम राज खोल देंगे। प्रज्ञा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी से आज जब पूछताछ की जा रही है तो कांग्रेस एकत्रित होकर बचाओ-बचाओ चिल्ला रही है जबकि वे घोटाले में लिप्त हैं। उन्हें तो काफी प्रताड़ित किया गया है।




Leave a Reply