-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान से कांग्रेस आन्दोलित
भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा गत दिवस दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग पर टिप्पणी कर अपमानित किया है। उनका यह कृत्य भारत के संविधान में ( अनु. जाति / जन जाति वर्ग को ) प्रदत्त संरक्षण का अधिकार तथा सामाजिक समरस्ता के विपरीत है।
चौधरी ने ने कहा कि सुश्री प्रज्ञा ठाकुर ने संसद में शपथ ली थी कि वह भारत के संविधान को अकक्षुण रखूंगी व किसी से राग द्वेष नहीं रखूंगी। किंतु गत दिवस एक कार्यक्रम में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जो कि जो उनकी मानसिकता का परिचायक है। श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकारो/ कर्तव्यों के साथ-साथ सामाजिक समरस्ता के विपरीत कार्य करने वाली संसद सदस्य के व्यान से स्पष्ट है कि उनका विश्वास देश के संविधान पर नहीं है और उन्होंने जानबूझकर ऐसा व्यान दिया है । जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी और संवैधानिक शपथ का उल्लंघन कर देश की सामाजिक समरस्ता बिगाड़ने वाली सुश्री प्रज्ञा ठाकुर की लोकसभा से सदस्यता को समाप्त किये जाने की माँग को लेकर म.प्र.काँग्रेस अनु. जाति विभाग दिनाँक 15 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे सम्पूर्ण प्रदेश में एक साथ एक समय पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।




Leave a Reply