-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा श्रवण कुमार की भूमिका में है तो कांग्रेस परिवार-खुद के लिए पदयात्रा कर रही
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस में बड़ा अंतर है। भाजपा के सीएम शिवराज सिंह चौहान तीर्थ दर्शन यात्रा कर श्रवण कुमार की भूमिका में हैं तो कांग्रेस परिवार और खुद के लिए पदयात्रा कर रही है।
मिश्रा ने कहा कि विधानसभा के 13 सितंबर से शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर कहा कि सदन में सारगर्भित चर्चा की जाए। हल्ला नहीं किया जाए। गुण-दोष के आधार पर चर्चा की जाए। मगर हल्ला नहीं करें। दिल्ली के राजपथ का नाम बदले जाने को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता राजा लोगों की थी। उनका डेमोक्रेसी में कभी विश्वास नहीं रही। इसलिए इमरजेंसी थोपी गई। जबकि हमारे नेता पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा का मानना है कि आम आदमी के लिए राजपथ नहीं लोकपथ औऱ लोकपथ नहीं कर्त्तव्य पथ नाम दिया है। जिन असंख्य लोगों ने आजादी के लिए बलिदान दिया है, उनकी यह श्रद्धांजलि होगी।
आम आदमी पार्टी विषयांतर कर रही
आम आदमी पार्टी कटघरे में है। पहले दिन से ही शराब घोटाले में हैं और वे आकंठ उसें डूबे हैं। घोटाला सामने आने के बाद विषयांतर करना चाहते हैं। पहले दिन जब शराब घोटाला सामने आया तो उन्हें लालच दिया जा रहा था। उप मुख्यमंत्री को शामिल करने के आरोप लगाए गए थे। फिर विधायकों को 50-50 करोड़ रुपए के ऑफर दिए जा रहे हैं। इस तरह विषयांतर किया गया। पोषण आहार पर एक-एक बात बता दी है और यह कोई अंतिम रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने सवाल किए हैं जिनके जवाब दे रहे हैं। उसमें कोई अनियमितता नहीं है। आप अपने शराब घोटाले पर जवाब नहीं दे रही है और विषयांतर कर रही है।




Leave a Reply