-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा में शामिल हुए 76361 कांग्रेस कार्यकर्ता
प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी में हाल ही में शामिल हुए ग्वालियर संभाग के 76361 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि अब हम सब मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी का ग्वालियर में तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। इन समारोह में संभाग के चारों लोकसभा क्षेत्रों ग्वालियर, मुरैना, गुना और भिंड के 76361 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन कार्यकर्ताओं में अशोकनगर और गुना जिले के वे कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली थी। श्री शर्मा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का भाजपा में आना यह बताता है कि वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस की सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा बरकरार है और कांग्रेस के प्रति लोगों का तेजी से भोहभंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान से भारतीय जनता पार्टी के परिवार में वृद्धि हुई है और पार्टी निश्चित रूप से आगामी उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी साथ ही अधिक ताकत से राष्ट्रवाद के उस विचार को प्रसारित करेगी, जो भारतीय जनता पार्टी का मूल विचार रहा है।




Leave a Reply