भाजपा में शामिल हुई महिलाओं ने कहा- जिस पार्टी में कमल नाथ जैसा नेता हो, वहां कोई महिला न जाए:

जिस पार्टी में कमलनाथ जैसे नेता हों,  उसमें किसी महिला को शामिल नहीं होना चाहिए। कमलनाथ के बयान के बाद से ही हमने भाजपा की सदस्यता लेने का मन बनाया है। अब पूरे प्रदेश में महिलाएं कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं और कटनी से निकली यह चिंगारी जल्द ही पूरे प्रदेश में पहुंचेगी।

यह बात शुक्रवार को कटनी जिले की उन महिलाओं ने कही, जिन्होंने कांग्रेस और बसपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संजय नगर की इन सैकड़ों महिलाओं को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चमनलाल आनंद, श्री रामचन्द्र तिवारी, वरिष्ठ नेता चेतन हिन्दुजा ने विधिवत भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया और बधाई दी।   

भाजपा में मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरिः रामरतन पायल

                सदस्यता ग्रहण समारोह में उपस्थित महिलाओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने कहा कि भाजपा में मातृ शक्ति का सम्मान सर्वोपरि होता है। प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त जी शर्मा के सतत मार्गदर्शन में पार्टी महिलाओं के हितों की रक्षा,  उनके सम्मान के लिए लगातार काम कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस महिलाओं का अपमान करती है। उन्होंने कहा कि बात चाहे उत्तरप्रदेश में महिला कार्यकर्ता से मारपीट की हो, या मध्यप्रदेश में श्रीमती इमरती देवी के प्रति टिप्पणी, इनसे यही पता चलता है कि कांग्रेस महिलाओं के प्रति संकीर्ण मानसिकता रखती है।

                सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामचन्द्र तिवारी जी, श्री चमनलाल आनंद जी एवं वरिष्ठ नेता चेतन हिंदुजा ने भी संबोधित किया। संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री मृदुल द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today