-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भाजपा महाकाल लोक में रंगी, शिवराज से लेकर वीडी शर्मा तक ने सोशल मीडिया वॉल बदली
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के विस्तार के तहत बन रहे कॉरीडोर के पहले चरण के काम के लोकापर्ण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं और जैसे-जैसे लोकापर्ण की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे भाजपा महाकाल लोक में सराबोर होती जा रही है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर प्रदेश भाजपा के प्रमुख वीडी शर्मा ने अपनी वॉल को बदलकर महाकाल लोक में रंग लिया है।
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर का विस्तार करते हुए बनाए जा रहे नए कॉरीडोर में पहला चरण का काम पूरा हो रहा है और 11 अक्टूबर को उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पित करने वाले हैं। कॉरीडोर के प्रथम चरण के काम को पूरा करने के लिए तेजी से काम निपटाए जा रहे हैं। जो भी उसमें अड़ंगे नजर आते हैं तो राज्य स्तर पर उनका तुरंत निपटारा कर दिया जाता है। कॉरीडोर के लोकापर्ण के भव्य आयोजन में प्रदेशभर की जनता ऑन लाइन शामिल होगी क्योंकि इसका सीधा प्रसारण टीवी पर और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाएगा।
सीएम शिवराज की सोशल मीडिया वॉल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सीएम और व्यक्तिगत सोशल मीडिया एकाउंट की वॉल पर महाकाल लोक की तस्वीर लगा दी है। सीएम ने सभी से अपील की है कि वे महाकाल लोक के लोकापर्ण को उत्सव बनाएं और सोशल मीडिया की वॉल पर डीपी महाकाल लोक की लगाकर उनकी वंदना करें। इसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर महाकाल लोक की तस्वीरें लगाना शुरू कर दीं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर महाकाल लोक की थीम डाली तो जनसंपर्क विभाग ने अपने सोशल मीडिया की डीपी में महाकाल लोक को लगा दिया।




Leave a Reply