-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा ने बंद के कारण एक बच्ची की मौत पर राहुल गांधी से जवाब मांगा
भाजपा ने भारत बंद के कारण देश के विभिन्न भागों में हुई हिंसा और इस दौरान एक बच्ची की मौत पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगा है। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकतंत्र में अस्पताल, एम्बुलेंस और दवाई की दुकानों को बिना रूकावट के काम करने देना नितान्त आवश्यक है। लेकिन आज बिहार में दो वर्ष की एक बच्ची की मौत से भय का वातावरण हो गया है। श्री प्रसाद ने कहा कि इससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन इसमें हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि बंद में बसों को निशाना बनाया जा रहा है और मेडिकल स्टोर जबरन बंद कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग बंद का समर्थन नहीं कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा है। जनता को कुछ परेशानी है। लेकिन जनता इस बंद के साथ नहीं खड़ी है। और इसी के कारण कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के बाकी लोग गुस्से में खीझ कर खौफ का माहौल पैदा कर रहे हैं। जब जनता का समर्थन नहीं मिलता तो उग्रता का प्रदर्शन कर बंद को सफल करने की कोशिश की जा रही है।




Leave a Reply