-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
भाजपा ने अजा वर्ग के मान-सम्मान की रक्षा की: लाल सिंह आर्य
देश की आजादी के बाद लगभग 60 वर्षों से ज्यादा देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने राज किया। कांग्रेस को अनुसूचित जाति वर्ग के लोग वोट देते रहे और कांग्रेस पार्टी देश प्रदेश पर राज करती रही। कांग्रेस पार्टी संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ छल कपट कर एवं असमानता का व्यवहार कर, उन्हें सभी प्रकार के अधिकारों से दूर रखकर सत्तासीन बनी रही। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मान सम्मान दिलाकर उनका जीवनस्तर ऊंचा उठाने के लिए कई भागीरथी प्रयास किए।
यह बात अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने मंगलवार को सागर के सीहोरा में अजा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग के साथ दूषित मानसिकता के साथ कार्य किया। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस वर्ग के मान-सम्मान के लिए काम किया। इसी का परिणाम है कि आज बाबा साहब अंबेडकर का राष्ट्रीय स्मारक बनाया गया। अंबेडकर कुंभ एवं रविदास कुंभ का प्रतिवर्ष आयोजन भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कराया जाता है। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की चिंता करने वाली पार्टी है । उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री गोविंद सिंह राजपूत को ऐतिहासिक बहुमत से विजयी बनाएं जिससे भारतीय जनता पार्टी की सरकार में निश्चित रूप से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का कल्याण होगा।
कांग्रेस राज में हुए दलितों पर अत्याचारः प्रदीप लारिया
पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार में दलितों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर लगातार अत्याचार किए जाते रहे। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की चिंता उनकी भलाई के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ का निर्माण कराया। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को आगे लाने का सतत प्रयास करती रही है।
अनुसूचित जाति वर्ग की चिंता करती है भाजपा सरकारः गोविंदसिंह राजपूत
पार्टी प्रत्याशी श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में विश्वास करती है। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की चिंता करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का मान सम्मान सुरक्षित है।
कांग्रेस ने दबाई अजा वर्ग की आवाजः सूरज कैरो
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बरसों देश प्रदेश पर राज कर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की आवाज को दबाने का कार्य किया है। कांग्रेस ने समाज को तोड़कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में विश्वास किया है। वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मान सम्मान दिलाने में अग्रणी रहे हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, श्री गुलाब सिंह राजपूत, मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री गंगाराम ठेकेदार, श्री लक्ष्मण सिंह, सुश्री मनोरमा गौर सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply