-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चल रही हैः सुमित पचौरी
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल में मनाई। डा. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहा पर स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री राघवेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक सैनी, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र गुप्ता, महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह, श्री जसवंत सिंह राजपूत, श्री महेश शाक्य, श्री कमलेश चौहान, श्री अरविंद वर्मा, श्री नितिन मालवीय, श्री शैलेंद्र सोलंकी, श्री निलेश राजपूत, श्री सुरेश चौहान, श्री सुनील कोरी के साथ आज अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
श्री सुमित पचौरी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर कई प्रतिभाओं के व्यक्ति थे। वे एक राजनीतिज्ञ, न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। इसके अलावा, अंबेडकर दलित बौद्ध आंदोलन के पीछे की ताकत थे। अन्याय के खिलाफ लड़ाई के तहत, अम्बेडकर ने अछूतों के समर्थन में एक अभियान का नेतृत्व किया। वह स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे। इन सबसे ऊपर, अंबेडकर ने भारत के संविधान को बनाने में एक केंद्रीय भूमिका भी निभाई थी।




Leave a Reply