-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा को सबक सिखाकर लोकतंत्र की लाज बचाएं: मुन्नाराजा
छतरपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्नाराजा ने मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि यह उपचुनाव एक सामान्य चुनाव नहंी है बल्कि लोकतंत्र की लाज बचाने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में हमें यह तय करना है कि बिकाऊ संस्कृति मप्र में स्थापित होगी या इसे नकारा जाएगा।
कांग्रेसी प्रत्याशी रामसिया भारती के पक्ष में पिछले 15 दिन से सघन दौरे करते हुए पूर्व विधायक मुन्नाराजा ने बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के 50 से अधिक गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता की बैठकें लीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मप्र की कमलनाथ सरकार किसानों की कर्जमाफी जैसे महत्वपूर्ण कार्य से प्रदेश को समृद्ध बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही थी लेकिन उसे छल और बल के माध्यम से गिरा दिया गया। उन्होंने कहा कि बिकाऊ नेताओं की परिपाटी को बदलने के लिए और प्रदेश में एक समृद्ध सरकार लाने के लिए इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को वोट देकर भाजपा को सबक सिखाएं।




Leave a Reply