-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भाजपा कैडरबेस पार्टी, बूथ अध्यक्ष इसकी ताकत : शर्मा
हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ताकतवर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हमेशा कहते है कि भारतीय जनता पार्टी अगर देश का सबसे बड़ा दल बना है, तो वह हमारे बूथ अध्यक्षों की मेहनत से बना है। भारतीय जनता पार्टी कैडरबेस पार्टी है और इसकी ताकत बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता है। इन्हीं की मेहनत के कारण हमारा बूथ मजबूत होता है। इसलिए हमारा नारा है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को सतना में बूथ अध्यक्षों एवं वार्ड संयोजकों के सम्मेलन में कही। पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का दुनिया का सबसे बड़ा दल बना है तो वह बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के कारण। मंच पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह, श्री योगेश ताम्रकार, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर उपस्थित थे।
बूथ समिति के कार्यकर्ता ही मूल भाजपा
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जब भी कोई विपक्षी दल का नेता हमारे प्रधानमंत्री या हमारे नेता को कुछ कहता है, हमारी विचारधारा के बारे में गलत बयानबाजी करता है तो जमीनी स्तर पर हमारा बूथ कार्यकर्ता उन्हें जवाब देता है।बूथ का कार्यकर्ता हमेशा पार्टी के लिए लड़ने के लिए तत्पर रहता है। पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत ही हमारा गर्व है। बूथ स्तर पर यह ताकत हमेशा बनी रहे, इसके लिए हमें बूथ को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बूथ समिति के कार्यकर्ता ही मूल भाजपा है। यह कार्यकर्ता जो ठान लेता है उसे पूरा करता है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ताकत के साथ जीते यह संकल्प कार्यकर्ता लें।
दुनिया भाजपा के साथ, नौजवानों को जोड़े
श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोनाकाल में अपने सामाजिक दायित्वों का पालन किया और सेवा ही संगठन को लेकर काम किया। हम राजनीति के क्षेत्र में काम करते हुए समाज को बेहतर ढंग से चलाने के लिए बूथ पर काम करते हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों और वार्ड संयोजकों से बूथ स्तर पर नए युवाओं को जोडने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति हमारी विचारधारा और हमारे काम से प्रभावित है। हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग है जो भाजपा के साथ आना चाहते हैं। हमें सिर्फ उनसे संवाद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी घर नहीं होगा जिसे केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ न लिया हो। अपने बूथ पर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करें और उन्हें सरकार के काम गिनाएं। उन्होंने पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को बूथ स्तर से नीचे तक ले जाने और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। श्री शर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में सतना के प्रत्येक बूथ पर हमें चुनाव जीतना है। जहां कमजोरी होगी उसे ठीक करेंगे और जो पार्टी से नहीं जुड़ा है उसे जोडने का काम करेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र त्रिपाठी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।




Leave a Reply