-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा के नैतिक दिवालियापन पर बोलिये कैलाश जी, साख धूल में मिल गयी है : भूपेन्द्र
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कैलाश विजयवर्गीय के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दिए बयान को उनके मानसिक दिवालियापन का प्रमाण बताया है।
गुप्ता ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय को इस बात की फिक्र करना चाहिए कि उनकी पार्टी राजनीतिक रूप से इतनी दरिद्र क्यों हो गई है कि उसे बीच चुनाव में भी विधायकों की मंडी लगानी पड़ रही है। इस मंडी को चलाने के लिए उन्हें आपदा को अवसर बनाना पड़ रहा है। गरीबों को दवाई नहीं मिल रही है, अस्पताल में बिस्तर नहीं मिल रहे हैं ।मजदूर को रोजगार नहीं मिल रहा है। मगर विधायक मंडी में 55 खोके खाली हो रहे हैं।
भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता स्व अर्जित संपत्ति से जलते हैं इसलिए अरबपति होने के बाद भी अपनी गरीबी का स्वांग रचते हैं ।गुप्ता ने विजय वर्गीय जी को सुझाव दिया है कि वह कमलनाथ जी की दरिद्रता देखने की बजाए विश्लेषण करें कि उनके नेताओं की मास अपील खत्म क्यों हो गई?आपके एक नेता की भूख ने भारतीय जनता पार्टी की पूरी साख कैसे मिटा दी?
उन्होंने विजयवर्गीय जी से सवाल किया कि अगर शिवराज सिंह ने 15 साल में गरीबों के लिए योजनाएं बनाई तो मध्य प्रदेश से 20लाख मजदूरों ने पलायन क्यों किया? अगर शिवराज सिंह ने किसानों के लिए योजनाएं बनायीं तो 60 लाख किसान कर्जदार कैसे बने? झूठी घोषणाओं और छोटे वादे मध्य प्रदेश की तस्वीर नहीं बदल सके और इसीलिए भाजपा को करोड़ों की सभाएं करने के बाद भी हजार सुनने वाले नहीं मिल रहे हैं ।उचित होगा आप अपनी पार्टी को सुधारें ।




Leave a Reply