-
दुनिया
-
सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
-
उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
भाजपा की 15 साल की एमसीडी पर आप का कब्जा, बीजेपी अध्यक्ष के क्षेत्र में भी पार्टी हारी

देश की राजधानी दिल्ली में 15 साल से एमसीडी पर भाजपा का कब्जा था और इसे आप ने इस बार ध्वस्त कर दिया है। बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी आप पार्टी ने भाजपा के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के क्षेत्र में भी पार्टी को हार मिली है। वहीं, आप के जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के क्षेत्र में भाजपा ने आप को परास्त किया है।
आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार के बाद अब नगर निगम एमसीडी में भी कब्जा हो गया है। अब तक घोषित नतीजों में आप को बहुमत के आंकड़े से कुछ कम सीटें मिल चुकी हैं और मौजूदा रुझानों के मुताबिक उसे 130 सीटों पर जीत मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटों की आवश्यकता होती है। अब तक घोषित 229 नतीजों में से आप को 121 सीटें मिल चुकी हैं तो भाजपा 97 का आंकड़े तक पहुंची है। वहीं, कांग्रेस को केवल आठ सीटें ही मिल सकी हैं। जबकि पिछली बार दिल्ली एमसीडी में भाजपा के पास181, आप 48 औऱ कांग्रेस के पास 31 सीटें थीं।
कांग्रेस के बाद भाजपा का सफाया
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने पहले कांग्रेस औऱ अब भाजपा का सफाया किया है। 15 साल की दिल्ली सरकार को आम आदमी पार्टी ने जिस तरह उखाड़ा फेंका था, आज उसी तरह आप ने 15 साल की भाजपा शासित एमसीडी पर कब्जा किया है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal khabar, breaking news, election, MP Breaking news, mp news, MP News Today, MP NewsMP Breaking news
Leave a Reply