-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा की सरकार को स्थायित्व देने का चुनाव हैः नरेंद्र सिंह तोमर
प्रदेश में 28 विधानसभाओं में हो रहे उपचुनाव मुख्यमंत्री या सरकार बनाने के लिए नहीं हैं। ये चुनाव एक विकासशील, संवेदनशील, गांव, गरीब और किसानों के लिए समर्पित सरकार और उसके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्थायित्व देने के लिए हैं। यह बात केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को मुरैना और अंबाह में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
मध्यप्रदेश में विकास भाजपा सरकार की ही देन
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास भाजपा सरकार की ही देन है। कांग्रेस के शासनकाल में तो मध्यप्रदेश का बंटाढार हो गया था। उन्होंने कहा कि उसैथ घाट से अटार घाट पर पुल, नैपरी, सिकरौदा पुल निर्माण,जिले भर में सड़कों का निर्माण, मुरैना में हाईवे पर फ्लाईओवर सहित अन्य विकास कार्य भाजपा सरकार की देन है। 29 करोड़ की लागत से पानी की योजना स्वीकृत कर दी गयी है। परियोजना का लाभ वर्षों तक पीढ़ियों को मिलता रहे, यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व
कहकर वार करने वाले गद्दार नहीं होते
श्री तोमर ने कहा कि सरकार गिराने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं रही। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सिंधिया जी और उनके साथियों को धोखेबाज कहकर गद्दारी के आरोप लगा रहे हैं। लेकिन कहकर वार करने वाला गद्दार नहीं होता। सिंधिया जी ने तो कमलनाथ को पहले ही कह दिया था कि वादाखिलाफी की तो सड़क पर ला दूंगा। बतौर विपक्षी दल भाजपा ने सरकार बनाकर राजनीति में अपना धर्म निभाया है। उसको सबको निभाना चाहिए। भाजपा को जनता का समर्थन मिले इसके लिए हम सबको मिलजुलकर काम करना है। गांव में भाजपा की लाज आपके हाथ में है।
कांग्रेस पार्टी एक डूबता जहाज
कांग्रेस एक डूबता जहाज है और उस पर कोई नहीं बैठेगा। कांग्रेस का जहाज केन्द्र में तो डूबा ही है और मध्यप्रदेश में भी डूब रहा है। इसलिए लोग कांग्रेसी पार्टी छोड़कर भाग रहे है। श्री तोमर ने कहा कि आपका एक वोट विधायक बनायेगा लेकिन यही वोट श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार को स्थाई बनाने का काम भी करेगा। आपका यही वोट केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ताकत बढ़ायेगा। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान की सेवा यही श्री नरेन्द्र मोदी का मिशन है।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, श्री रामखिलावन पटेल, जिलाध्यक्ष श्री योगेशपाल गुप्ता, पार्टी प्रत्याशी श्री रघुराज कंसाना, श्री केदार सिंह यादव, श्री हमीद पटेल सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply