-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा कितने भी हथकंडे अपना ले, सरकार कांग्रेस की ही बनेगी: सज्जन
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मतगणना की पूर्वसंध्या पर कहा कि भाजपा कितने भी हथकंडे अपना ले, सरकार कांग्रेस की ही बनेगी| वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग और सरकार की नियत ठीक नहीं लग रही, पहले जो सर्कुलर आया था उसमे पोस्टल बैलेट की गिनती पहले होगी उसके बाद ईवीएम के वोटों की गणना होगी अब एक नया सर्कुलर आया है जिसमें पोस्टल बैलेट की गिनती ईवीएम के वोटों के साथ में कराने का कहा गया है|
वर्मा ने कहा कि कांग्रेस लगभग सभी सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने जा रही है, एग्जिट पोल के आंकड़े पिछली बार भी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनवा रहे थे, इस बार भी कांग्रेस एग्जिट पोल के विपरीत जाकर सरकार बनाएगी| हमारे साथ सपा, बसपा और निर्दलीय विधायक भी आएंगे और अपने क्षेत्र के विकास के लिए वह कमलनाथ सरकार को ही अपना समर्थन देंगे|
कमलनाथ द्वारा भाजपा विधायकों को फोन कर संपर्क करने के आरोप पर श्री वर्मा ने शिवराज पर तीखा निशाना साधा उन्होंने कहा कि शिवराज ने झूठ की दुकान खोल ली है,शोरूम खोल लिया है| यदि कमलनाथ ने भाजपा के विधायक को कॉल किया हो तो उसकी कॉल रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल क्यों नहीं शेयर करते मीडिया को? सिर्फ झूठे और निराधार आरोप लगाकर राजनीति करते हैं शिवराज|
श्री वर्मा ने कहा कि हमारे सभी मतगणना में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की पूरी तरह से तैयारी है, सभी को मतगणना संबंधी ट्रेनिंग दी जा चुकी है साथ ही परिणामों की समीक्षा के लिए हमारा कार्यालय भी तैयार है जिसमें माननीय कमलनाथ जी सहित सभी वरिष्ठ नेता साथ में बैठकर परिणामों की जानकारी लेंगे|




Leave a Reply