-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा का ग्रीन संकल्प कार्यक्रम शुक्रवार एक जुलाई को
भाजपा का ग्रीन संकल्प कार्यक्रम एक जुलाई को आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 1 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम के पास स्मार्ट सिटी पार्क में भोपाल महापौर प्रत्याशी श्रीमती मालती राय और समस्त पार्षद प्रत्याशियों के साथ वृक्षारोपण करेंगे।
मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम में सभी को ‘‘ग्रीन संकल्प’’ दिलायेंगे। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया जायेगा। साथ ही प्रदेश के 16 नगर निगम, 76 नगर पालिका और 255 नगर परिषदों में यह कार्यक्रम एक साथ होगा। इस अवसर पर महापौर और पार्षद प्रत्याशी एक साथ 6523 वृक्ष लगायेंगे। 01 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशी एक स्थान पर एकत्रित होकर एक साथ वृक्षारोपण करेंगे। इस अवसर पर उन्हें ‘‘ग्रीन संकल्प’’ भी दिलाया जायेगा।




Leave a Reply