-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकट की घड़ी में दिखाया हौसला और धैर्यः शर्मा
संकट की घड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस धैर्य और हिम्मत का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। कोविड की दूसरी लहर के दौरान जब हमारे विपक्षी सोशल मीडिया तक सिमट कर रह गए थे और सरकार के कामों की निंदा कर रहे थे, तब भाजपा के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन को आत्मसात कर लोगों की सेवा में लगे थे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
कटनी प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने स्थानरीय सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कोरोना संकट के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह हर वक्त इसी तरह सेवा के लिए तत्पर रहें। कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान में लोगों जागरूकता लाने के साथ उनकी सहायता करें। साथ ही लोगों को कोविड के संभावित खतरे को लेकर भी लगातार सचेत करते रहें।
*कोविड से लड़ाई में व्यवसायी भाइयों का योगदान अनुकरणीय : विष्णुदत्त शर्मा*
*कटनी में वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने की व्यापारियों के प्रयासों की प्रशंसा*
कोविड महामारी के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले व्यापारी बन्धुओं ने जिस धैर्य का परिचय दिया और कोविड से लड़ाई में जो योगदान दिया वह अनुकरणीय है। सरकार व्यापारियों की निरन्तर चिंता कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को स्थानीय व्यापारियों की वर्चुअल बैठक में कही।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा ने कहा कि व्यापारी भाइयों को लाकडाउन के दौरान जिस तरह कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, उससे सरकार भली भांति परिचित है। इसी के चलते प्रदेश में निरन्तर यह कोशिश की जा रही है कि बिना व्यापार प्रभावित हुए कोविड संकट से किस तरह निपटा जाए और इस मुहिम में व्यापारी भाइयों का सहयोग हमेशा ही मिलता रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि कोविड संकट से व्यापार में हुए नुकसान को लेकर चिंता जायज है। वर्चुअल बैठक में शहर के कई व्यापारी भाइयों ने अपनी अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने इन समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।
इस दौरान विभाग संगठन मंत्री श्री शैलेन्द्र बरुआ जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, विधायक श्री संदीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शशांक श्रीवास्तव, श्रीमती अलका जैन, श्री पीताम्बर टोपनानी आदि उपस्थित थे।
*नर्सों द्वारा किये गए सेवा कार्यों से हम सभी गौरान्वित हैं : विष्णुदत्त शर्मा*
*कटनी के वैक्सीनेशन सेंटर में प्रदेश अध्यक्ष ने किया नर्सों का सम्मान*
कोरोना संकट के दौरान नर्सों ने जिस सेवा भावना से लोगों की सहायता की है, उनसे भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र और राज्य की सरकारें गौरान्वित हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को कटनी में नर्सों का सम्मान करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा गुरुवार को कटनी के पुराने न्यायालय भवन स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे और वहां सेवाएं दे रहीं नर्सों का सम्मान किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि नर्स यूं तो हमेशा ही सेवा की मिसाल हैं पर कोविड संकट काल में जब लोग अपने पारिवारिक रिश्ते निभाना भी भूल गए, तब नर्सों ने लोगों की जो सेवा की वह किसी देवदूत से कम नहीं थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस सेवा भावना के सामने नतमस्तक है। श्री शर्मा ने कहा कि नर्सों ने न सिर्फ कोविड काल में मरीजों की सेवा की बल्कि अब वैक्सीनेशन को लेकर भी वह अपनी अनुकरणीय सेवाएं दे रही हैं। सांसद श्री शर्मा ने यहां सेवाएं दे रहीं नर्सों को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला चिकित्सालय कटनी का स्टाफ तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply