-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर कैसे सशक्त होगी कांग्रेस?: डॉ. अभिलाष पाण्डे
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस के नेता कांग्रेस को सशक्त करने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को युवक कांग्रेस के चुनावों में पदाधिकारी बनाकर चुनाव की गरिमा को ही ध्वस्त करने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र के माध्यम से अपनी युवा इकाई को मजबूत करना चाहती है, परंतु भारतीय जनता पार्टी जबलपुर के कार्यकर्ता हर्षित सिंघई को कांग्रेस ने उत्तर मध्य विधानसभा के सचिव और सिवनी के अमन शर्मा को सिवनी जिले का सचिव बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आंखों में धूल झौंकने का काम किया है। ऐसे चुनाव से क्या कांग्रेस सशक्त होगी ? यह चुनाव महज खानापूर्ति बनकर रह गया है। कांग्रेस को चाहिए कि अपने नेताओं को पद दें। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को पद की जरूरत नहीं है।
डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कहा कि युवक कांग्रेस का सही मायने में चुनाव होता तो न भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस पदाधिकारी बनते और न ही परिवारवाद हावी होता। यह युवक कांग्रेस का चुनाव महज तमाशा बनकर रह गया है।




Leave a Reply