-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्यशाला एवं आरोग्य मेले का उद्घाटन
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद येस्सो नाईक एवं केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन तथा संसदीय मामले मंत्री श्री अनंत कुमार ने शनिवार को बेंगलुरू में वृहद भारतीय चिकित्सा प्रणाली (आरोग्य) पर राष्ट्रीय मेले का उदघाटन किया। श्री नाईक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस मेले का आयोजन ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्यशाला के साथ साथ भारतीय चिकित्सा प्रणाली एवं होमियोपैथी की ताकत को प्रदर्शित करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देख कर प्रसन्नता हो रही है कि ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि अपनी पारंपरिक दवाओं एवं स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए पहली बार आरोग्य प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। ऐसा स्वस्थ जीवन एवं इसकी अंदरूनी बचाव संबंधी ताकत के आयुष के समग्र सिद्धां तों के बारे में जागरूकता के निर्माण के कारण संभव हो पाया है।
श्री अनंत कुमार ने इस मेले के आयोजन के लिए आयुष मंत्रालय के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आयुष प्रणाली आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के अस्तित्व में आने के बहुत पहले से विद्यमान थी। उन्होंने कहा कि अपने मूलभूत सिद्धांतों को अपनाने में कुछ भी गलत नहीं है। दो दिवसीय ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्यशाला एवं आरोग्य मेले का आयोजन आयुष मंत्रालय द्वारा विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) के सहयोग से किया जा रहा है। ब्रिक्स देशों के सचिव स्तर के अधिकारी एवं पारंपरिक चिकित्सा/स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्यशाला में भाग ले रहे हैं।




Leave a Reply