-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ब्राह्मणों के प्रति अपमानजनक शब्दों के प्रयोग के विरोध में हरियाणा सरकार का पुतला दहन
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा बोर्ड ऑफिस चौराहे पर हरियाणा सरकार का पुतला दहन किया गया| ज्ञात हो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियरिंग के पद पर चयन भर्ती परीक्षा में ब्राह्मणों के प्रति अपमानजनक शब्दों के प्रयोग किया गया|
हरियाणा सरकार द्वारा कोई सक्षम कार्यवाही नहीं करने के विरोध में आज भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के आह्वान पर हरियाणा सरकार का पुतला दहन किया गया| समाज चाहता है कि इस तरह के प्रश्नों के चयनकर्ता तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त कर उनके विरुद्ध समाज में नफरत उत्पन्न करने तथा संविधान के निहित धाराओं में FIR दर्ज कर प्रकरण कायम किया जावे | इससे पूर्व अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मध्य प्रदेश के डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला जी को ज्ञापन सौंपा गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा हरियाणा के डीजीपी को मेल तथा शिकायती पत्र भेजा गया|
आज अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं अन्य ब्राह्मण संगठनों द्वारा पूरे प्रदेश में हर जगह हर जिले में शाम 6 बजे पुतला दहन किया गया| साथ ही रीवा, सीधी, सतना, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, मेहर, सागर, पन्ना, छतरपुर, उज्जैन, देवास, सीहोर, इंदौर, खरगोन आदि जगहों पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा पुतला दहन किया गया| प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा के द्वारा बताया गया कि अगर हरियाणा सरकार संबंधित अधिकारी के खिलाफ FIR नहीं करती है तो अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं समस्त ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करेगा और इस सब का जिम्मेदार हरियाणा सरकार होगी |
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, mp india




Leave a Reply