-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम
रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सिखेड़ी में रविवार शाम को एक बच्चा गांव के बाहर स्थित खेत के बोरवेल में गिर गया। उसे करीब छह घंटे के राहत कार्य के बाद बाहर निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार गणेश नाम का बच्चा बोरवेल के करीब बारह फीट गहरे गड्ढे में गिर गया।सूचना पर चिकित्सकों और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस कप्तान अमित सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एएसपी डा. राजेश सहाय एवं ग्रामीण एसडीएम नेहा भारती भी मौके पर मौजूद रहे।
जेसीबी की मदद से करीब आठ फीट खुदाई की गई। इसके बाद हाथ से मिट्टी और मलबे को बाहर निकाला गया। यह खबर आग की तरह फैली और गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने भी बच्चे को निकालने के अभियान में मदद की। करीब छह घंटे के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, khabar sabki, police




Leave a Reply