-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बैतूल के पास पैसेंजर ट्रेन में आग लगी, दो बोगी जली
मध्य प्रदेश में बैतूल-छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन में आज दोपहर उस समय आग लग गई जब उसे शाम को छिंदवाड़ा जाने के लिए प्लेटफार्म पर खड़ा करने की प्रक्रिया चल रही थी। इस आग में दो बोगियां पूरी तरह जल गईं और यह गनीमत रही कि दुर्घटना के समय कोई भी व्यक्ति बोगियों में नहीं था।
बताया जाता है कि बैतूल-छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन छिंदवाड़ा से बैतूल आने के बाद उसे शाम को चार बजे वापस छिंदवाड़ा जाने के लिए लूप लाइन से प्लेटफार्म पर खड़ा किया जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इसे जब प्लेटफार्म पर खड़ा किया जा रहा था तभी अचानक कुछ बोगियों में आग लग गई। ट्रेन में यह हादसा मलकापुर आउटर सिग्नल की ओर से माचना नदी के पुल के पास हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बोगियों में आग लगी देखकर तुरत-फुरत अन्य बोगियों को ट्रेन से अलग किया गया और फायर ब्रिगेड की दमकलों के माध्यम से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।




Leave a Reply