-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बैठक कर-करके कमलनाथ ने कांग्रेस बैठा दी, भाजपा का हमला
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भाजपा फील्ड में सक्रियता को लेकर जमकर हमले बोल रही है। इस बार गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे क्षेत्र में जाते नहीं हैं। उन्होंने तंज कसा है कि कमलनाथ ने बैठक कर-करके कांग्रेस को बैठा दिया है। अब वह खड़े होने की स्थिति में बची नहीं है।
गृह मंत्री मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोई कार्यकर्ता कार्यक्रम कर देता है तो वे महीने में एकाध बार फील्ड में जाते हैं। कांग्रेस की यात्रा पर भी मिश्रा ने चुटकी ली और कहा कि यह चुनावी पर्यटन है। यात्रा शुरू होती है और जिस दिन निकलती है, उसी दिन दिखती है। धीरे-धीरे शून्यता की ओर बढ़ती जाती है। चुनाव आते ही कांग्रेस को जनता की याद आने लगती है। इसलिए जनता अब उसके जाल में आने वाली नहीं है।
जेपी ने कमलनाथ की क्लास ले ली है
भाजपा नेता मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने दोनों वयोवृद्ध नेताओं कमलनाथ-दिग्विजय सिंह को कह दिया है तो इन दोनों वयोवृद्ध नेताओं का फैसला कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ही लेंगे। आज कमलनाथ जो क्लास लेने वाले हैं, उसके पहले जेपी अग्रवाल ने उनकी क्लास ले ली है। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ 15 महीने केवल योजना ही बनाते रहे। वे अब केवल ट्वीट पर आ गए हैं। कांग्रेस ट्वीट पर ही आ गई है।




Leave a Reply