-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
बेस्ट प्राइज से 14 क्विंटल, रिलायंस से 95 किलो प्याज़ जब्त
बिना रिकार्ड और सूचना के प्याज़ भंडारण पर आज बेस्ट प्राइज़, रिलायंस फ्रेश और आन डोर के आउटलेट पर छापा मार करवाई की गई, जिसमे 18 क्विंटल से अधिक प्याज़ जब्त की गई है।
भोपाल जिला खाद्य नियंत्रक ने बताया कि कलेक्टर पिथोड़े के निर्देश पर आज प्याज़ विक्रय केंद्रों की जांच की गई जिसमें बेस्ट प्राइज़ से 14 क्विंटल रिलायंस से 95 किलो, आन डोर गुफा मंदिर से 23 किलो, एम एस वेजिटेबल से 40 किलो, ऑन डोर इन्द्रपुरी से 25 किलो, रिलायंस स्मार्ट अयोध्या बायपास से डेढ़ क्विंटल और ऑनडोर स्टोर अयोध्या बायपास से एक क्विंटल बीस किलो प्याज़ जप्त की गई है। प्याज़ भण्डारण और स्टाक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 87 हजार से अधिक कीमत की प्याज जप्त की गई है।
प्याज भंडारण की सीमा की आधी
मध्यप्रदेश शासन ने आदेश जारी कर प्याज़ भंडारण की पूर्व निर्धारित सीमा को आधा कर दिया है। अब थोक व्यापारी केवल 250 क्विंटल और फुटकर व्यापारी 50 क्विंटल प्याज ही विक्रय के लिये रख सकता है। पूर्व में प्याज़ भंडारण की सीमा 500 क्विंटल और 100 क्विंटल थी।




Leave a Reply