-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बेरोजगार युवाओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज, सीटू ने किया तीव्र निंदा
राजधानी भोपाल में रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस द्वारा किये गये निर्मम लाठीचार्ज की सेन्टर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स(सीटू)ने तीव्र निंदा की है। सीटू ने आरोप लगाया कि सरकार देश व प्रदेश में बेरोजगारी को बढाने वाली नीतियों को लागू कर रही है, जिसके चलते रोजगार का अवसर लगातार घट रही है। इस स्थिति में रोजगार की उम्मीद लगाकर बैठे युवाओं का अपने भविष्य को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है। प्रदेश में शासकीय सेवाओं की सवा लाख के करीब पद रिक्त होने के बावजूद सरकार इन रिक्त पदों को भरने के लिये कोई कदम नही उठा रही है।
चार साल से भर्ती परीक्षाओं को रोक कर रखने, खुद का ओवर एज होने की ओर बढने से चिंतित युवाओं ने रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर कर लाठियां बरसाकर उनका दमन किया।
सेन्टर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स(सीटू)के प्रदेश अध्यक्ष रामविलरस गोस्वामी एवं राज्य महासचिव प्रमोद प्रधान ने देश का भविष्य कहे जाने वाला युवाओं पर शिवराज सरकार की पुलिस द्वारा किये गये निर्मम लाठीचार्ज की निंदा करते हुये इस बर्बर लाठी चार्ज के लिये जिम्मेदार पुलिस कर्मियों व अधिकारियों पर कार्यवाही करने के साथ साथ प्रदेश की शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों को भरने हेतु तत्काल कदम उठाने एवं प्रदेश में रोजगार का अवसर पैदा करने वाली नीतियों को लागू करने की मांग की है।




Leave a Reply