-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए मेरा प्रवास : विष्णुदत्त शर्मा
किसी भी चुनाव में जीत हो, सामाजिक अभियान हो, कोरोना संकट में जनसेवा के कार्य हो या वैक्सीनेशन का अभियान हो सभी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अपनी अहम भूमिका निभाई है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन तंत्र की मजबूती का आधार बूथ है, बूथ मजबूत हो इसके लिए हम मिलकर काम कर रहे हैं। बूथ सशक्तिकरण के इस अभियान के लिए ही मेरा प्रवास है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मुरैना प्रवास के दौरान पत्रकारवार्ता में कही।
वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए जुटें हैं कार्यकर्ता
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के आव्हान पर भाजपा के कार्यकर्ता देश व प्रदेश को कोरोना मुक्त अभियान में जुटे हैं। मध्यप्रदेश में कार्यकर्ता वैक्सीनेशन सेंटर पर हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर पहुंचकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और स्वयं उन्होंने भी वैक्सीन लगवाई है। पार्टी जनप्रतिनिधियों भी वैक्सीन लगवा रहे हैं। टीकाकरण के इस व्यापक अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक भूमिका निभाने का काम किया है।
बलिदानियों से अवगत हो नई पीढ़ी इसके लिए अमृत महोत्सव
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 12 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गांधी जी के साबरमती आश्रम से अमृत महोत्सव की शुरूआत की है। यह अमृत महोत्सव प्रथम स्वतंत्रता संग्राम और देश की आजादी के लिए शहीद हुए अनाम बलिदानियों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि आज हम देश में स्वतंत्र हवा में सांस लेकर देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं तो इसके पीछे लाखों लोगों ने बलिदान दिया है। उस बलिदान से नई पीढ़ी अवगत हो, इसके लिए यह अमृत महोत्सव है। इस महोत्सव के माध्यम से आमजन और युवा पीढ़ि वीर गाथाओं को जानेगी।
आम जनता की राय पर बनेगा घोषणा-पत्र
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश का समूचित विकास किया है। जनता के विश्वास पर हमेशा हम खरे उतरे हैं। हमारी सरकार ने जो कहा उसे पूरा किया और विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि जनता का अपने शहर के विकास में क्या अभिमत है और वह विकास की कौनसी योजनाएं चाहती है, उसके आधार पर ही शहर का विकास हो इन बातों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी आगामी नगरीय निकाय चुनाव में जनमत के आधार घोषणा-पत्र तैयार करेगी। इसके लिए प्रबुद्धजनों से विभिन्न माध्यमों से संवाद किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुरैना को आदर्श शहर बनाने और उसके समुचित विकास के लिए सभी वर्गों और प्रबुद्धजनों से सुझाव लेंगे।




Leave a Reply