-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बुरारी का निरंकारी मैदान किसानों के विरोध के लिए दिया गया
देश के किसानों की मांगों को अभिव्यक्त करने राजधानी दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने किसानों के विरोध के लिए बुरारी का निरंकारी मैदान घोषित किया और किसानों को दिल्ली में प्रवेश के लिए मुक्त अनुमति दी है।
पंजाब और हरियाणा से कई हजार किसान आज दिल्ली की सीमाओं पर पहँुच गये। जहां कड़ाके की ठंड में किसानों पर पानी की बौछार व आंसू गैस छोड़कर रोका गया. किसानों ने दिल्ली की ओर अपने कदम शांतिपूर्वक बढ़ाते हुए अभूतपूर्व अनुशासन व सहनशीलता का प्रदर्शन किया है। जगह-जगह सड़कें खोद दी थीं कि किसान आगे न बढ़ पाएं पर किसानों ने अपने हाथों से ये गड्ढे भरे हैं।
हरियाणा के किसान पंजाब के किसानों के साथ जुड़कर भारी संख्या में दिल्ली की ओर चल दिये हैं। उ.प्र. व अन्य राज्यों के भी किसान रहेंगे। इस बीच पश्चिमी उ0प्र0 के हापुड़ में दिल्ली-मुरादाबाद मार्ग पर बागड़पुर चेक पोस्ट और मुजफ्फरनगर, संभल व रामपुर आदि इलाकों में कई बड़े-बड़े प्रदर्शन हुए हैं। रामपुर में किसानों को दिल्ली की ओर चलने से रोक दिया गया है और आगे बढ़ने की अनुमति के लिए किसानों का लगातार दबाव जारी है। उ0प्र0 के अन्य जिलों से भी भारी संख्या में कल तक किसानों के जत्थे चलने की उम्मीद है।
देश के किसान विभिन्न संगठनों के नेतृत्व में केन्द्र की मोदी सरकार के दिशा निर्देशन पर किसानों पर किये जा रहे दमन की कड़ी निन्दा करते हैं। आज सुबह टिगरी में भारी मात्रा में पानी बौछार और आंसू गैस दागे गये और सोनीपल, कैथल व मूर्थल में ट्रैक्टर ट्रालियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हाईवे पर गहरे गड्ढे कर दिये गये। आज कई ट्रेड यूनियन छात्र, महिला व जनवादी संगठनों ने किसानों के समर्थन में जन्तर-मंतर पर प्रदर्शन कर अपना समर्थन दिया।




Leave a Reply