लोकायुक्त पुलिस की सागर इकाई ने आज बुंदेलखंड के सागर व पन्ना जिलों में रिश्वतखोरी के दो मामलों में एक राजस्व निरीक्षक और एक पंचायत सचिव को रंगेहाथों पकड़ा है। राजस्व निरीक्षक जहां जमीन का कब्जा हटाने के लिए रुपए की डिमांड कर रहा था तो पंचायत सचिव ने कपिलधारा जैसी सरकारी योजना में रिश्वतखोरी की कोशिश की थी।
सागर संभाग के पन्ना जिले में ग्राम भुसडा का जियालाल यादव जमीन से कब्जा हटवाने के लिए राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा से मिला था। उसके भाई की जमीन थी और उस पर कब्जा होने की वजह से उसने राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया था लेकिन कृष्ण कुमार शर्मा ने कब्जे को हटाने के लिए 30 हजार रुपए की मांग की थी। इसकी जियालाल यादव ने सागर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की जिसके सत्यापन के बाद आज पन्ना में राजस्व निरीक्षक कार्यालय में कृष्ण कुमार शर्मा को रंगेहाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
कपिलधारा में रिश्वत ली सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम पटकुई हनौता में चंद्रकुमार अहिरवार ने मां के नाम से स्वीकृत कपिलधारा में कूप की किस्त नहीं मिलने पर पंचायत सचिव देवीसिंह यादव से संपर्क किया था। देवीसिंह ने चंद्रकुमार से किश्त डालने के पहले पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी जिसकी उसने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की। सागर लोकायुक्त पुलिस ने पंचायत सचिव को रंगेहाथों पकड़ा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौसेना दिवस पर कहा है कि हर भारतवासी के लिऐ यह गर्व का अवसर है। समुद्र की विस्तारित सीमाओं तक देश की सुरक्षा के लिए समर्पित नौसेना का समर्पण वंदनीय है। मुख्यमंत्री - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर मध्यप्रदेश में - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजा भोज की नगरी भोपाल में लगभग एक हजार साल पहले बने बड़े तालाब में 'शिकारा नाव' सेवा का शुभारंभ ऐतिहासिक अवसर है। इन नवीन 20 शिकारों के माध्यम से पर्यटक - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव, क्रांतिसूर्य मामा टंट्या भील के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जननायक टंट्या मामा ने ब्रिटिश हुकूमत के अ - 04/12/2025
Leave a Reply