-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
बीना में दुष्कर्म कर जलाने के विरोध में आप की रैली

आम आदमी पार्टी ने बीना के भानगढ़ थानांतर्गत आने वाले देवल गांव में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा दे न सके बो सरकार निकम्मी है जो सरकार निकम्मी है बो सरकार बदलनी है, आदि सरकार विरोधी नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाल सिविल लाईन चौराहे पर प्रदर्शन किया। दोपहर 1 बजे आधा सैकड़ा आप कार्यकर्ता कालीचरण चौराहे पर एकत्रित हुए और सिविल लाइन चौराहे तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था का दोषी मानते हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही दोनो के इस्तीफे की भी मांग के साथ दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की।
रैली के बाद एक आम सभा को संबोधित कर चित्तरूपा पालित ने कहा कि आज मध्य प्रदेश बलात्कार में पहले स्थान पर आ चुका है जिसकी मुख्य जिम्मेदार मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार है। प्रदेश संगठन सचिव अमित भटनागर ने कहा कि मुझे शर्म आ रही है यह कहते हुए कि उस शहर में यह शर्मनाक घटना हुई है जहाँ से मध्य प्रदेश का गृहमंत्री आते है। जिस शहर में गृहमंत्री के होते हुए इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं उस गृहमंत्री को शर्म आनी चाहिए और तुरंत कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।
महिला शक्ति प्रदेश सह-संयोजिका लक्ष्मी चौहान और जिला संयोजक डॉ स्वदीप श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। सभा के बाद सभी पदाधिकारी बुंदेलखंड मेडिकल पहुंचे और पीड़िता से मुलाकात की और उसे न्याय दिलाने के लिए अंतिम लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया।
Leave a Reply