-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए देशभर में पर्यवेक्षक नियुक्त
उत्तर प्रदेश के लिए राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और मंगल पांडे, बिहार के लिए केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर को तो उत्तराखंड के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है. इन प्रदेशों में इसी माह प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव होने हैं.
इसके अलावा पीयूष गोयल को चंडीगढ़, धर्मेंद्र प्रधान को असम, रविशंकर प्रसाद को गुजरात, रमेश पोखरियाल निशंक को हिमाचल प्रदेश, राम माधव को कर्नाटक, मुख्तार अब्बास नकवी को मध्य प्रदेश, ओम माथुर को महाराष्ट्र, कैलाश विजयवर्गीय को तमिलनाडु और गजेंद्र सिंह शेखावत को हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया गया है.
विधानसभा चुनावों के चलते झारखंड में बीजेपी का संगठनात्मक चुनाव और दिल्ली में फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं होना है, क्योंकि दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने है. इसीलिए झारखंड और दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को टाल दिया गया है. बीजेपी का देश भर में लगभग 10 लाख 25 हजार बूथों में से चार राज्यों (दिल्ली, झारखंड, महाराष्ट्र व हरियाणा) को छोड़कर बाकी राज्यों के लगभग नौ लाख बूथों में से आठ लाख पर बूथ समितियों का गठन कर लिया गया है.




Leave a Reply