कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर आये दिन ट्रोल हो जाते हैं| उनके पोस्ट पर लोगों के आलचनाओं से भरे कमैंट्स की भरमार रहती है| बावजूद वो विवादित पोस्ट करना नहीं छोड़ते हैं| इस बार उन्होंने पीएम मोदी को लेकर एक विवादित पोस्ट किया है| जिसको लेकर जबरदस्त विरोध हो रहा है और इसको लेकर दिग्विजय घिरते नजर आ रहे हैं|
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर पीएम मोदी और उनके समर्थकों के खिलाफ एक आपित्तजनक पोस्ट को शेयर किया है| दिग्विजय द्वारा एक फोटो पोस्ट की गई है जिसमें पीएम मोदी की तस्वीर लगी है| इसके आगे मजाक उड़ाते हुए दो उपलब्धियों के बारे में लिखा है| जिसमे मोदी समर्थकों को मोदी भक्त कहा गया है और फोटो में अपशब्दों का प्रयोग किया गया है| बीजेपी समर्थकों का सोशल मीडिया पर ‘भक्त’ कहकर मजाक उड़ाया जाता है|
मानसिक दिवालियापन
प्रधानमंत्री मोदी पर दिग्विजय सिंह के ट्वीट का मामला।बीजेपी ने ट्वीट को बताया दिग्विजय का मानसिक दिवालियापन। बीजेपी महामंत्री बीड़ी शर्मा का बयान। इस तरह के ट्वीट करने पहले दिग्विजय को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।
थाने में शिकायत
एम. पी नगर थाने में शिकायत दिग्विजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ किये अभद्र टिप्पणी के ट्वीट को लेकर और रवीश कुमार के नाम से फर्जी ट्वीट करने पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग।
Leave a Reply