-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दस घंटे नेताओं-मंत्रियों की बैठक ली, चेताया, जीत का सूत्र बताया
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को सुबह नौ बजे भोपाल के राजा भोज विमानतल पर पहुंचे और रात करीब 11 बजे तक उन्होंने अनवरत बैठकें और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पार्टी नेताओं, मंत्रियों, सांसद, विधायकों, निगम-मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों व संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं जिनमें से ज्यादातर में कोर ग्रुप साथ में रहा। शाह ने नेताओं-मंत्रियों को खूब चेतावनी देते हुए विधानसभा-लोकसभा चुनाव में जीतने के सूत्र दिए। कांग्रेस नेता अजय सिंह द्वारा उन्हें लिखे गए पत्र का समन्वय भवन के एक प्रोग्राम में सार्वजनिक रूप से जवाब दिया और कहा कि तीन साल मंे हमने 50 काम किए हैं, कांग्रेस 50 साल में तीन काम गिना दे।
शाह एयरपोर्ट से साढ़े नौ बजे लालघाटी चौराहा पर विशाल बाइक रैली के साथ पहुंचे जहां वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने सिंधी समाज ने विशाल मंच बनाया था जिसमें बीजेपी में इन दिनों उपेक्षित से चल रहे नेता भगवानदास सबनानी और विधानसभा के पूर्व पीएस भगवानदेव इसरानी ने शाह का स्वागत किया। वे गाड़ी से उतरे तो सबनानी ने उन्हें साफा पहनाकर स्वागत किया और इसरानी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
यहां से वे लालघाटी चौराहा पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे और पुष्पांजलि व वृक्षारोपण के बाद वे वीआईपी रोड पर बड़ी झील में स्थापित राजा भोज की प्रतिमा के पास पहुंचे। यहां उन्होंने राजा भोज को पुष्पांजलि दी और कुछ क्षण झील को निहारने के बाद काफिले के साथ रेतघाट पहुंचे। जगह-जगह स्वागत मंचों से उन पर पुष्प वर्षा की गई। करीब ग्यारह बजे काफिला बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे और पहुंचते ही उन्होंने बैठकों का दौर शुरू कर दिया। एक के बाद एक शाम तक पांच बैठकें हुईं। सबसे अंत में रात साढ़े नौ बजे से मंत्रियों के साथ उन्होंने बैठक की जिसमें उनके परफार्मेंस की समीक्षा की गई। शाह अपने पास हर मंत्री का फीडबैक लेकर बैठे थे तो कुछ मंत्रियों के उनके काम के बारे में बताया तो वे अचंभित रह गए।
शिवराज चेहरा होंगे
शाह ने नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर आयोजित दोपहर भोज कार्यक्रम के दौरान प्रमुख समाचार पत्रों के संचालकों व वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सवाल जवाब के दौरान उन्होंने कह दिया कि 2018 विधानसभा चुनाव में मप्र में शिवराज सिंह चौहान ही चेहरा रखेंगे। शाह ने अपने बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वे 17 घंटे काम करते हैं।
संदिग्ध युवक पकड़ाया
बीजेपी दफ्तर में जब शाह एक बैठक को संबोधित कर रहे थे तो कार्यकर्ताओं ने एक बाहरी व्यक्ति को हॉल में देख और पूछताछ की तो वह पार्टी का नहीं था। सुरेश शर्मा नामक इस युवक के खिलाफ करीब आधा दर्जन पुराने मामले लंबति हैं।




Leave a Reply