-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बिहार सांस्कृतिक परिषद ने सुभाष चंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई
23 जनवरी पराक्रम दिवस जोकि मां भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वी जयंती बिहार सांस्कृतिक परिषद भेल भोपाल द्वारा गर्मजोशी के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बिहार सांस्कृतिक परिषद के महासचिव सतेन्द्र कुमार सहित सभी पदाधिकारी, सहयोगी साथी एवं आमंत्रित सदस्यों की उपस्थिति में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन कर मुख्य वक्ता अनिल कुमार सहित सुरुचि कुमार, आर एस सिंह, रामनंदन सिंह, हरिशंकर प्रसाद, संजय साह, अभिमन्यु पाण्डेय, बी एन सिंह, एच एन प्रसाद, अनंत साहू, परमानंद गिरी, संजीव कुमार, रंजीत शर्मा, विकास कुमार, कृष्णा कुमार, मनोज पाठक, डी के त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किये तथा उनके आदर्शों पर चलते हुए देश को शिक्षित, संगठित एवं मजबूत बनाये रखने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने हेतु संकल्प लिया गया। इस अवसर पर महासचिव सतेंद्र कुमार द्वारा अपने उद्बोधन में देश की आजादी हेतु नेताजी के योगदान को विस्तार प्रकास डालते हुए सभी उपस्थित गणमान्य नागरिको एवं सहयोगियो का अभिनंदन किया। उन्होंने नेताजी के जीवनी पर प्रकास डालते हुए उन्हें दूरदर्शी, कुशल संगठक एवं क्रांतिकारी नेता के रूप में बताया। देश के समस्त पंथ, सम्प्रदाय, धर्म एवं जातियों को एक करते हुए
आजाद हिंद फौज की स्थापन को विस्तार से बताते हुए उनका मुख्य नारा तुम मुझे खून दो मै तुझे आजादी दूंगा को स्मरण किया।
कार्यक्रम के अंत मे माँ सरस्वती की आरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।




Leave a Reply