-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
बिशप से मिली नकदी-जेवर आयकर को सौंपे गए, स्कूल के एकाउंटेंट से पूछताछ
जबलपुर की आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ की टीम द्वारा द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमेन बिशप प्रेमचंद सिंह के यहां मारे गए छापे में मिली नकद राशि एक करोड़ 65 लाख और 80 लाख से ज्यादा के जेवरात को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। मामले से जुड़े सभी स्कूलों के एकाउंटेंट से ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा पूछताछ भी की गई।
ईओडब्ल्यू के छापे के दूसरे दिन आज बिशप पीसी सिंह के यहां मिले 48 बैंक खातों को आज सील कर दिया गया है। इस मामले से जुड़े सभी स्कूलों के एकाउंटेंट से अब पूछताछ की जा रही है। कुछ स्कूलों के एकाउंटेंट से ईओडब्ल्यू ने आज पूछताछ भी की। बिशप के यहां जो भी नकद राशि मिली थी और आभूषण मिले थे, सभी को आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
बिशप के निलंबन के लिए पत्र लिखा
बिशप पीसी सिंह के यहां ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद उऩके द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया से निष्कासन की मांग उठी है। नागपुर के आल सेंट्स कैथड्रल बीबी चौगुले ने चर्च ऑफ नार्थ इंडिया और वर्ल्ड कौंसिल ऑफ चर्चेस को पत्र लिखा है।




Leave a Reply