-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बिशप पीसी सिंह का 1000 करोड़ रुपए विदेश में निवेश, जानिये क्या है मामला
द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन बिशप प्रेमचंद सिंह ने बेहिसाब 1000 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित कर उसे विदेश में निवेश किया है। यह राशि उसके द्वारा शिक्षण संस्था द्वारा संचालित स्कूलों की फीस, उसकी जमीन में हेराफेरी करके अवैध ढंग से कमाई गई। बिशप पीसी सिंह की कारगुजारियों का पर्दाफाश महाराष्ट्र स्योंड के नाम से पहले जानी वाली उत्तर भारत के चर्च की संस्था द स्योंड ऑफ द चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की बैठक में हुआ है।
द स्योंड ऑफ द चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की जुलाई 2022 में हुई बैठक में जबलपुर के बिशप प्रेमचंद सिंह की अवैधानिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई थी। बिशप पीसी सिंह की गतिविधियों का पता चलने पर संस्था को स्कूलों की जमीन की फर्जी ट्रांसफर डीड और स्कूल फीस के दुरुपयोग के बारे में जानकारी लगी थी। बैठक में सामने आया कि उसने अवैधानिक गतिविधियों के सहारे करीब 1000 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति कमाई की है जिसे उसने विदेश में निवेश किया है।
पीएम को 10 अगस्त को लिखा पत्र
द स्योंड ऑफ द चर्च ऑफ नार्थ इंडिया ने इसके बाद 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। इसमें बिशप पीसी सिंह के खिलाफ संस्था द्वारा निलंबन की कार्रवाई से अवगत कराया गया और लिखा गया कि उसके खिलाफ ईडी और सीबीआई की जांच कराई जाए। उसके द्वारा 1000 करोड़ रुए की अवैध कमाई को विदेश में निवेश कर दिया गया है।




Leave a Reply