-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बिरला नगर स्टेशन पर मालगाड़ी-हबीबगंज एक्स से भिड़ी, हादसा टला
ग्वालियर में बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की अलसुबह करीब सवा दो बजे बडा रेल हादसा होने से बच गया। एक मालगाड़ी हबीबगंज एक्सप्रेस से टकरा गई जिससे मालगाड़ी के दो डिब्बे बरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और रेल पटरी टूट गई।
हबीबगंज एक्सप्रेस भोपाल से निजामुद्दीन जा रही थी। यात्री ट्रेन रेल पटरी से उतरी मालगाड़ी की चार बोगियों से टकरा गई जिसकी वजह से बहुत तेज धमाका हुआ। इससे यात्री घबरा गए। ट्रेन के चालक की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा टल गया। दरअसल ट्रेन चालक को कोई सिग्नल नहीं मिला जिस वजह से ट्रेन मालगाड़ी के डिब्बों से जा टकराई। हादसे के बाद ट्रेन को वापस ग्वालियर ले जाया गया।
हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, कुछ यात्रियों के अलावा ट्रेन के ड्राइवर को भी हल्की चोटें आईं हैं। ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद दिल्ली से दक्षिण भारत को जोडऩे वाला रेल मार्ग सुबह हादसे के बाद से ही पूरी तरह बंद पड़ा है। सुबह 7 बजे राहत ट्रेन ग्वालियर पहुंच गई हैं। रेलवे के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। खबरों की मानें तो अभी भी रेल मार्ग को खुलने में कम से कम 4 घंटे का समय और लग सकता है।




Leave a Reply