-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बिजली मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल हुई
पीसीसी में बिजली मंत्री प्रियव्रत सिंह जब पत्रकार वार्ता ले रहे थे तभी अचानक बिजली गुल हो गई। इससे वे पत्रकारों के सवाल देते-देते थक गए। चंद मिनिट में बिजली आ जाने प मंत्री की जान में जान आई लेकिन वे सवालों से घिर चुके थे।
बिजली मंत्री के साथ पत्रकार वार्ता में पीसीसी मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा, उपाध्यक्ष अभय दुबे और अन्य प्रवक्ता भी मौजूद थे।
मंत्री ने कहा कि एक मिनिट में लाइट आ गई इसलिए यह कटौती नहीं थी। मगर इसे षड़यंत्र से भी इनकार नहीं किया। प्रियव्रत सिंह ने इस मौके पर बताया कि सरकार ने चुनाव के वचन पत्र में किए गए सस्ती बिजली के वादे को पूरा करने इंदिरा गृह ज्योति योजना लाई है जिसमेें 90 फीसदी परिवार आ जाएंगे। अभी 150 यूनिट तक जिन लोगों को सस्ती बिजली मिलेगी उनमें एक करोड़ एक लाख परिवार हैं। इंदिरा किसान ज्योति योजना में भी करीब 19 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के 47 हजार करोड़ के घाटे को कमलनाथ सरकार बजट में प्रावधान कर समाप्त करने का प्रयास कर रही है। इस साल कुछ राशि का प्रावधान किया और शेष राशि का अगले बजट में प्रावधान किया जाएगा।




Leave a Reply