-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
बिछुड़े को वापस नहीं ला सकते, पर परिवार की जिम्मेदारी हमारीः शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को गुना जिले के बमोरी के ग्राम उकावद पहुंचे और मृत आदिवासी युवक विजय सहरिया के परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने मृतक विजय की पत्नी को शासकीय नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का समुचित प्रबंध कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक की पत्नी से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हमसे बिछुड़ गया है, उसे तो वापस नहीं ला सकते, लेकिन विजय के परिवार की पूरी जिम्मेदारी हमारी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परिवार को न्याय दिलाने का भी आश्वासन दिया।
लायसेंसधारी ही दे सकेंगे अजजा वर्ग के लोगों को कर्ज
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान आदिवासी युवक विजय सहरिया की मौत को दुखद बताते हुए कहा कि उसके परिवार के लिए पक्का मकान और 8 लाख 25 हजार की सहायता राशि प्रदेश सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके अलावा 4 लाख रुपये संबल योजना के अंतर्गत पीड़ित परिवार को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 6 महीनों तक प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता भी दिया जाएगा। दोनों बच्चों की शिक्षा का प्रबंध किया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार कमजोर वर्ग के साथ होने वाले अन्याय को रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हमने ये फैसला लिया है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के गरीब लोगों को नियम विरुद्ध, बिना लाइसेंस के कोई भी कर्ज नहीं देगा। हमने विधानसभा के पिछले सत्र में ऐसे कर्जों को माफ किए जाने संबंधी कानून बनाया है। अगर ऐसा कोई व्यक्ति कर्ज देता है और वसूली करता है तो वह कानूनन अपराध होगा। हमने प्रावधान किया है कि ऐसे व्यक्ति को 3 साल की सजा और जुर्माने से दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के कलेक्टर-एसपी को निर्देश दिए हैं कि इस कानून को सख्ती से लागू किया जाए।
इस अवसर मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, सांसद श्री के पी यादव, विधायक श्री गोपीलाल जाटव, जिला अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह सिकरवार, श्री संतोष धाकड़, श्री धर्मेंद्र सिकरवार सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply