-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बिंजलवाड़ा उद्वहन सिंचाई योजना के लिये नहीं होगा भूमि अधिग्रहण: चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज खरगोन जिले के भीकनगांव में 745 करोड़ रूपये लागत की बिंजलवाड़ा उद्वहन सिंचाई योजना का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह निमाड़ क्षेत्र की पहली योजना है, जिसमें किसी भी किसान की भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।
बिंजलवाड़ा उद्वहन सिंचाई योजना से 129 गांव की 50 हजार 164 हेक्टेयर कृषि भूमि को उद्वहन सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना में सम्पूर्ण जल वितरण पाईप प्रणाली से किया जाएगा। किसान को प्रत्येक 2.50 हेक्टेयर चक तक पाईप द्वारा 20 मीटर दाब युक्त पानी मिलेगा। इससे किसान आधुनिक कृषि की नवीन तकनीकों फव्वारा और ड्रिप पद्धति से सिंचाई कर सकेंगे।
नहर सिंचाई से नर्मदा घाटी में ऊँचाई पर बसे गांव के किसानों को नर्मदा जल उपलब्ध करवाने के लिये मुख्यमंत्री की पहल पर यह नवाचारी प्रयास किया गया है। इस योजना से जल उद्वहन कर दो चरण में 120.50 मीटर की ऊँचाई तक पहुँचाया जायेगा। योजना के अंतर्गत इदिंरा सागर परियोजना की मुख्य नहर आइडी 57.85 किलोमीटर से 17.80 घनमीटर जल प्रति सेकण्ड की क्षमता से उदवहन किया जाएगा।




Leave a Reply