-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बारिश से खराब सड़कों के सुधार कार्य युद्धस्तर पर करें
लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने गुरुवार रीवा प्रवास के दौरान कहा कि बारिश में जो भी सड़कें खराब हुईं हैं, उनकी मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर करें।
मंत्री ने रीवा में विभागीय समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि बारिश से क्षतिग्रस्त संभाग की सभी सड़कों का सुधार कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण किया जाय। इसके लिये 15 दिनों में निर्माण एजेंसी और संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने समीक्षा बैठक में देवसर तथा सिंहावल में रेस्ट हाउस बनाने का सुझाव दिया। सांसद श्री राजमणि पटेल ने भी समीक्षा में भाग लिया। प्रमुख अभियंता लोक निर्माण श्री आर.के. मेहरा ने रीवा संभाग में सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण और मरम्मत कार्यों की जानकारी दी।
मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने युवा संसद में संभाग के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल, अन्य जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए




Leave a Reply