-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बारिश के कारण भोपाल में बिजली के बिना परेशान रहे
मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां आसमान से बारिश का कहर जारी है तो वहीं बिजली से भी लोग सोमवार की अलसुबह से परेशान हैं। कई इलाकों में अभी शाम तक बिजली नहीं आने से लोग अंधेरे में रहे और बिजली के उपकरण नहीं चलने से बिजली कंपनियों के दफ्तरों व अधिकारियों के नंबर तलाशते रहे।
बारिश के कारण भोपाल में कई जगह पेड़ों के गिरने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे आधे से ज्यादा भोपाल शहर में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई। कई इलाकों में तो 14 घंटे में भी बिजली नहीं आई। बिजली के बिना लोग मोबाइल फोन को चार्ज करने से लेकर कपड़ों को इस्त्री करने, मसाले पिसाने, पानी ऊपर चढ़ाने के लिए परेशान होते रहे। भेल हो या कोलार या बावड़िया कलां या एमपीनगर या फिर पुराने शहर के इलाके बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशन होते रहे।
लाइन स्टाफ को घर नहीं जाने दिया
बिजली आपूर्ति को सामान्य बनाने के लिए लाइन स्टाफ को बिजली कंपनी के अधिकारियों ने घर जाने से रोका। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी जूनियर इंजीनियर को अपने-अपने स्टाफ के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए और कहा कि जब बिजली सप्लाई सामान्य नहीं हो जाती किसी को भी घर नहीं जाने दिया जाए।




Leave a Reply