-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
बारिश का ऑरेंज अलर्टः ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां भिंड-मुरैना में भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश में एकबार फिर मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां भिंड-मुरैना में 24 घंटे के दौरान भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है तो 13 जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल के पांच जिलों के लिए आने वाले 24 घंटे में ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी से भी भारी बारिश की चेतावनी दी है और जिलों के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। वहीं, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर, राजगढ़, देवास, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ और खरगोन जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। साथ ही भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों तथा रीवा, सतना, सीधी, पन्ना, छतरपुर और सागर में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।




Leave a Reply