ऊपरी असम में गोलाघाट सहित पांच जिलों के 60 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। ब्रह्मपुत्र सहित कई बड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गोलाघाट में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। दोयांग जलाशय में पानी घट रहा है। राज्य के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने आज गोलाघाट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। लखीमपुर, धेमाजी और शिबसागर जिलों के कई गांवों में भी बाढ़ का पानी भर गया है।
नगालैंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही वर्षा से आई बाढ़ और भूस्खलन से जानमाल को काफी नुकसान पहुंचा है। सड़क संपर्क टूट जाने से जिलों के कई इलाके में यातायात प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री नेफियू रियु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य को केंद्र की ओर से तुरंत अंतरिम सहायता देने का आग्रह किया है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने भी राज्य के मुख्य सचिव से ताजा हालात की जानकारी ली है।
Leave a Reply