बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्रजी की शरण में वन मंत्री शाह, सपत्नीक पहुंचे

विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और नेता जो चुनावी राजनीति में उतरना चाहते हैं, वे साधु-संत से ज्यादा इन दिनों कथा वाचक और प्रवचनकर्ताओं का सानिध्य ज्यादा से ज्यादा कर रहे हैं। टॉप ट्रेंड में चल रहे छतरपुर के बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से गुरू पूर्णिमा के दिन मिलने वालों की संख्या ज्यादा रही जिनमें कई वीआईपी भी थे। पढ़िये इन वीआईपी से जुड़ी खबर।

इन दिनों सनातन धर्म का झंडा लेकर देशभर में घूम रहे मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री टॉप ट्रेंड में हैं और उन्हें अपने यहां बुलाने के लिए नेता सोचते हैं। मगर बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्रजी की व्यस्तता ज्यादा है और उनके कई महीनों की बुकिंग चल रही है। मगर गुरू पूर्णिमा के दिन उनसे मिलने वालों में उनके अनुयायियों के साथ नेताओं की संख्या भी खासी देखी गई। मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह सपत्नीक उनके दरबार में पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। देखिये मंत्रीजी की धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार की तस्वीरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today