-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बागेश्वरधाम पीठाधिश्वर पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री भोपाल आए, बुधवार-गुरुवार को ‘हनुमंत कथा’
बागेश्वरधाम पीठाधिश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को भोपाल पहुंचे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उनकी अगवानी की। इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्णजी की करीब 20 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा निकली जिसमें रथ पर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विराजित रहे। अन्ना नगर से शोभायात्रा शुरू होकर अशोका गार्डन तक निकली जिसका कई जगह स्वागत किया गया। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 28 सितंबर तक पीपुल्स मॉल के पीछे 55 एकड़ मैदान में होगी। अंतिम दिन बागेश्वरधाम पीठाधिश्वर का दिव्य दरबार भी लगेगा।
पीपुल्स मॉल के पीछे मैदान में बुधवार और गुरुवार को होने वाली हनुमंत कथा के लिए में शामिल होने आ रहे देश के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था के लिये शहर के लगभग 300 से अधिक सामाजिक संगठनों द्वारा धर्मशालाओं में व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कथा स्थल पर भी नाश्ते, पेयजल, शरबत व चिकित्सा शिविरों की भी व्यवस्था की जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुविधा अन्य व्यवस्थाएं-
- गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिये अस्थाई कुंडों के निर्माण।
- 300 अस्थाई टायलेट। साथ ही मोबाईल टॉयलेट भी होंगे।
- कथा स्थल पर 100 से अधिक बड़े-बड़े एलईडी से प्रकाश व्यवस्था।
- पानी के टैंकर और कैन से पीने का पानी का इंतजाम।
- पाइपलाइन डालकर 1 हजार नल से पानी की उपलब्धता।
- श्रद्धालुओं के रहने के लिये पंडालों में व्यवस्था।
- पंडालों में 200 से ज्यादा कूलर और पंखे।
- श्रद्धालुओं के बैठने के लिये गद्दे लगाए गए।
- 20 चिकित्सा शिविर।
- आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस की व्यवस्था।
- यातायात व्यवस्था में एनसीसी और स्काउट-गाइड के केडिड्स पुलिस की सहायता करेंगे।




Leave a Reply