-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बाँधवगढ़ में मादा बाघ की टेरिटोरियल फाइट से मृत्यु
बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में टेरिटोरियल फाइट में एक मादा बाघ की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। बाँधवगढ़ रिजर्व के धमोखर बफर क्षेत्र में बुधवार की शाम 4.30 बजे धौरखोह बीट के एक नाले में मादा बाघ के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। वन अमले द्वारा आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी की गई। इसके उपरांत खोजी कुत्ता दलों से स्थल का निरीक्षण कराया गया। पास में ही एक नर बाघ के पंजों के निशान मिले। प्रथम दृष्ट्या मृत मादा बाघ पर खरोंच और घाव के निशान मिले, जो दूसरे बाघ के साथ हुए संघर्ष को इंगित करते हैं।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन अमले द्वारा क्षेत्र में बाघ को खोजने के लिये अभियान चलाया गया, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु या निशान नहीं पाये गये। बाँधवगढ़ के पशु चिकित्सक डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. हिमांशु (डब्ल्यू.सी.टी.) एवं डॉ. अमूल रोकड़े द्वारा 24 सितम्बर को सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें मादा बाघ की टेरिटोरियल फाइट से मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।
प्रोटोकॉल के अनुसार बाघ के हिस्टोपेथोलॉजिकल और टॉक्सिकोलॉजिकल सेम्पल लिये गये, जिन्हें निर्धारित संस्थानों को निरीक्षण के लिये भेजा जा रहा है। क्षेत्र संचालक श्री विन्सेंट रहीम, उप संचालक श्री सिद्धार्थ गुप्ता और सहायक संचालक श्री आर.एन. चौधरी की मौजूदगी में मादा बाघ का अंतिम संस्कार किया गया।




Leave a Reply