बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे विजेश लूनावत

भारतीय जनता पार्टी का कोई भी बड़ा अभियान हो या कोई कार्यक्रम हो। चुनाव प्रबंधन हो या किसी बड़ी सभा का प्रबंधन यह सब बिना विजेश जी के सहयोग से नही होता था। पार्टी ने जब भी कोई काम सौपा उसे लूनावत जी ने प्रमाणिकता और निष्ठा के साथ पूरा किया। विजेश जी एक प्रशिक्षित और बहुआयामी व्यक्तित्व के कर्मठ कार्यकर्ता थे। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को स्व. विजेश लुनावत जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। भारतीय जनता पार्टी ने स्व. विजेश लुनावत जी की स्मृति में वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. श्री लूनावत को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

राजनीतिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता भी थे विजेश जी :- शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व. विजेश लूनावत का पुण्यस्मरण करते हुए कहा कि विजेश जी अद्भुत कार्यकर्ता थे। मैं कई बार आश्चर्यचकित हो जाता था कि एक व्यक्ति में इतनी क्षमता कैसे हो सकती है। श्री लूनावत एक समर्पित कार्यकर्ता, कुशल संगठक, मीडिया फ्रेंडली, चुनाव प्रबंधक, इंवेट मैनेजर एवं अनेकों कार्यक्रमों के आयोजक थे। वह महज एक राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। पार्टी का कोई कार्यक्रम ऐसा नहीं है जो उनके बिना हुआ हो। चाहे कार्यकर्ता महाकुंभ हो, पांच साल पर विशाल रैली या आयोजन हो, महिला सम्मेलन एवं युवा सम्मेलन हो सभी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। बड़े आयोजनों की व्यवस्था के लिए केवल एक ही नाम याद आता था श्री विजेश लूणावत। क्योंकि वह प्रबंधन की बारीकियों को समझते थे। वह चुनाव प्रबंधन समिति एक स्तंभ थे। चाहे विधानसभा या लोकसभा का चुनाव हो श्री विजेश ने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा।
प्रबंधन और लूणावत जी एक ही सिक्के के दो पहलू
 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. लूनावत को याद करते हुए कहा कि मेरे साथ उन्होंने काम किया। मैं जब अध्यक्ष था तब वह पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता थे। वह पत्रकारिता की पल्स समझते थे। पत्रकार मित्रों के साथ हमेशा आत्मीयता रखते थे। चुनावी प्रचार प्रसार के मामले में क्या करना है, मैं उन्हें केवल काम सौंपकर निश्चित हो जाता था। 2003 में दिग्गी राजा को हटाने में श्री लूणावत का महत्वपूर्ण योगदान था। वह सबकुछ बड़ी कुशलता से करते थे। उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली उसका निर्वाह कुशल और कर्मठ नेता के रूप में किया। प्रबंधन और लूणावत जी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजेश जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। और हमारे इस परिवार को दोनों बेटियों को बहन स्मिता को शैलेष जी सहित पूरे परिवार को मित्रों को गहन दुख सहन करने की क्षमता दे।

विजेश जी के निधन से हमने एक कार्यकर्ता और मित्र खोया: विष्णुदत्त शर्मा
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने स्व. विजेश लुनावत का पुण्य स्मरण करते हुए कहा की जगह में विद्यार्थी परिषद में काम करता था तब से विजेश जी से मेरा संपर्क हुआ। विद्यार्थी परिषद का कोई भी बड़ा अभियान हो उसमें विजेश लूनावत जी का हमेशा सहयोग रहता था। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई भी प्रबंधन का काम हो उसे लूनावत जी पूरी निष्ठा के साथ पूरा करते थे। विजेश जी ने शिवराज जी, नरेंद्र सिंह जी, राकेश जी, नंदू भैया और मेरे साथ काम किया। सभी विजेश जी को काम सौंपकर आश्वस्त रहते थे कि विजेश जी है तो काम सफलता से होगा। श्री शर्मा ने कहा कि शायद ही प्रदेश का ऐसे कोई कार्यकर्ता या समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोग होंगे जिनसे लूनावत जी का संपर्क और संबंध नही रहा हो। स्व. लुनावत जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।   ऐसे सर्वप्रिय साथी का चले जाना अत्यंत दुखद है। उनके निधन से हमने एक कार्यकर्ता और मित्र खोया है। प्रदेश अध्यक्ष ने  पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से स्व. विजेश जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
परिणाम देने वाले कार्यकर्ता थे विजेश जी :  नरेंद्र सिंह तोमर
केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने  पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लूनावत की श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विजेश जी मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ और विचारवान कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियों का सदैव गंभीरता व ईमानदारी से निर्वहन किया कभी भी उन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा। वें रात दिन एक करके पार्टी द्वारा दिए काम को पूरा करते थे। विजेश जी परिणाम देने वाले कार्यकर्ता थे।  ऐसे युवा साथी के असामयिक निधन से पार्टी की बड़ी क्षति हुई है जिसकी निकट भविष्य में भरपाई असम्भव है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें। ओर उनके परिजनों को महान दुःख सहन करने की शक्ति दें।
भाई विजेश ने सैनिक से लेकर सेनापति तक का दायित्व सहजता से निभाया :-  श्री कैलाश विजयवर्गीयपार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी का कोई भी बड़ा काम विजेश के बिना नहीं हुआ। मप्र भाजपा के बीते दो दशक में ऐसा कोई काम नहीं, जिसमे वे शरीक न हों। चुनाव और मीडिया प्रबंधन में  वे बेजोड़ थे। विजेश भाई अनेक मौकों पर सैनिक से लेकर सेनापति तक का दायित्व सहजता से निभा लेते थे। वह एक संघर्षशील कार्यकर्ता थे, जिन्हें हमने खो दिया। ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
सहयोग लूनावत जी के जीवन का पर्याय था :- प्रभात झापार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा ने स्व. विजेश लूनावत जी को श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए कहा की विजेश लुनावत का यूं चले जाना हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव खलता रहेगा। उन्होंने कहा कि श्री विजेश जी मीडिया,भाजपा,प्रशासन, समाज के बीच तालमेल बिठा लेते थे। उनकी एक खूबी यह भी थी कि वे बुजुर्ग,प्रौढ़ और युवा पीढ़ी के साथ भी अद्भुत सामंजस्य बिठा लेते थे। मैंने भी अपने परिवार का अनुज, श्रेष्ठ कार्यकर्ता, नेक दोस्त एवं सहयोगी खो दिया है। उन्होंने कहा कि सहयोग विजेश जी के जीवन का पर्याय था। वें हमेशा सभी के सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। चुनाव प्रबंधन हो या प्रदेश में कही भी बड़ी रैली -जनसभा हो उसकी चिंता करने वाले का नाम विजेश लूनावत था। विजेश जी का जाना पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उन्हें श्री चरणों मे स्थान दें।
हर काम में विजेश जी ने अपनी दक्षता साबित की- श्री राकेश सिंहपार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि श्री विजेश लूनावत पार्टी की अनुकूल व प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्य करने वाले कार्यकर्ता थे। किसी भी कार्य को लक्ष्य तक पहुंचाना यह उनकी विशेषता थी। संगठन के सभी कार्यों के लिए उन्होंने अपनी दक्षता को साबित किया। मीडिया प्रबंधन का भी उन्होंने सफल समन्वय किया। श्री विजेश जी का निधन पार्टी का नुकसान नहीं बल्कि उन्हें जानने वाले प्रत्येक व्यक्ति का व्यक्तिगत नुकसान है। श्री सिंह ने कहा कि विजेश जी सामाजिक जीवन में जीवंत संपर्क बनाकर रखते थे। भौतिक रूप से वें भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वें सदैव हमारे साथ रहेंगे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार सहित समस्त भाजपा परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने किया। श्रद्धांजलि सभा के पूर्व प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सवनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी, श्री शैलेन्द्र बरूआ, आईटी संयोजक श्री शिवराज डावी, श्री प्रदीप त्रिपाठी, श्री अश्विनी राय सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. विजेश लूनावत जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें अश्रुपुरित श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today